Current affairs in Hindi 15 september 2020
डेली का डोज 15 सितम्बर 2020
Current affairs in Hindi
1.भारत को अगले कितने साल के लिए आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) की एक संस्था यूनाइटेड नेशन के कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वूमेन का सदस्य चुना गया है?
a. चार✔️
b. सात
c. आठ
d. दस
2.हाल ही में जदयू पार्टी के किस सांसद को एक बार फिर से राज्यसभा का उपसभापति चुना गया है?
a. सुशील मोदी
b. ललन सिंह
c. राजीव रंजन सिंह
d. हरिवंश नारायण सिंह✔️
3.इंजीनियर्स डे (Engineers Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a. 10 अगस्त
b. 12 जनवरी
c. 15 सितम्बर✔️
d. 11 मार्च
4.उत्तर प्रदेश सरकार ने आगरा के निर्माणाधीन मुगल म्यूजियम का नाम बदलकर किसके नाम पर करने की घोषणा की?
a. महाराणा प्रताप
b. छत्रपति शिवाजी महाराज✔️
c. महाराजा इंद्रजीत सिंह
d. नाना साहिब
5.हाल ही में जापान के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसे चुना गया है?
a. योशिहिदे सुगा✔️
b. तोशिमित्सु मोतेगी
c. तारो कोनो
d. जुनिचिरो कोइजुमी
6.हाल ही में कार्मिक मंत्रालय ने किसको विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया है?
a. राहुल सचदेवा
b. राजेश खुल्लर✔️
c. राजीव गाबा
d. अजय कुमार
7.हिंद महासागर में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अमेरिका ने किस देश के साथ एक रक्षा सहयोग कार्यढांचे पर हस्ताक्षर किये हैं?
a. नेपाल
b. चीन
c. रूस
d. मालदीव✔️
8.किस देश की टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने यूएस ओपन के फाइनल मुकाबले में बेलारूस की टेनिस खिलाड़ी विक्टोरिया एज़ारेंका को हराकर अपना तीसरा ग्रैंड स्लैम जीत लिया है?
a. चीन
b. रूस
c. नेपाल
d. जापान✔️
9.हाल ही में किस देश ने अफगानिस्तान सरकार और तालिबान के बीच कतर (दोहा) में होने वाली अंतर-अफगान वार्ता के शुरुआती समारोह में भाग लेकर तालिबान पर अपनी बदलती रणनीति का संकेत दिया है?
a. चीन
b. रूस
c. भारत✔️
d. पाकिस्तान
10.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में किस राज्य की जलापूर्ति व सीवर से जुड़ी 543.28 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया?
a. पंजाब
b. बिहार✔️
c. झारखंड
d. केरल
उत्तर-👇🇮🇳
1.a. चार
भारत को यूनाइडेट नेशंस कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वुमन का सदस्य चुना गया है. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने यह जानकारी दी. इस संस्था का सदस्य बनने के लिए भारत, अफगानिस्तान और चीन तीन देश रेस में थे. भारत चार साल के लिए संयुक्त राष्ट्र का महिलाओं की स्थिति पर आयोग का सदस्य रहेगा. भारत चार साल (2021 से 2025) तक यूनाइटेड नेशंस कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वुमेन का सदस्य बना रहेगा.
2.d. हरिवंश नारायण सिंह
हरिवंश नारायण सिंह लगातार दूसरी बार राज्यसभा में उपसभापति चुने गए हैं. हरिवंश सामाजिक सरोकार की पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं. हरिवंश राजनीति में जयप्रकाश नारायण के आदर्शों से भी प्रेरित हैं. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिताब दियारा गांव में 30 जून 1956 को जन्मे हरिवंश को जयप्रकाश नारायण ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया. उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एमए और पत्रकारिता में डिप्लोमा की पढ़ाई की. हरिवंश 1981-84 तक हैदराबाद एवं पटना में बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी की. साल 1984 में उन्होंने पत्रकारिता में वापसी की.
3.c. 15 सितम्बर
एम विश्वेश्वरैया (M. Visvesvaraya) की जयंती के मौके पर हर साल 15 सितंबर को इंजीनियर्स डे मनाया जाता है. विश्वेश्वरैया पूरी दुनिया के इंजीनियर्स के लिए मिसाल हैं. एम विश्वेश्वरैया का जन्म 15 सितंबर 1861 को मैसूर के कोलार जिले स्थित चिक्काबल्लापुर तालुक में एक तेलुगु परिवार में हुआ था. उनके पिता श्रीनिवास शास्त्री संस्कृत के विद्वान और आयुर्वेद चिकित्सक थे. एम विश्वेश्वरैया को साल 1955 में भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था.
4.b. छत्रपति शिवाजी महाराज
आगरा में निर्माणाधीन मुगल म्यूजियम, छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर स्थापित होगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आगरा मंडल की समीक्षा के दौरान ये निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार राष्ट्रवादी विचारों को पोषित करने वाली है. संग्रहालय मुगल संस्कृति, कलाकृतियों, चित्रों, भोजन, वेशभूषा, मुगल युग-हथियार और गोला-बारूद और प्रदर्शन कला पर केंद्रित होगा. मराठा योद्धा और 16वीं शताब्दी के राजा छत्रपति शिवाजी महाराज अपने जीवन के अधिकांश समय मुगलों से लड़े और वह अपनी सैन्य विजय के लिए जाने जाते हैं.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home